ललितपुर: युवक ने विपक्षी पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की शिकायत
ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि विपक्षी के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत उसके द्वारा संबंधित थाने में की गई थी। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई पीड़ित के द्वारा आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।