मांझी: चोरी के बाइक के साथ युवा गिरफ्तार , भेजा गया जेल
Manjhi, Saran | Jul 2, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान छपरा सिवान एनएच 531 पर बनवार के समीप चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार युवक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी निवासी नित्यानंद कुमार के रूप में हुई है ।थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई जिसे जप्त कर लिया गया।