सागर नगर: सागर रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी
रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सागर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित कराया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी आसपास के थानों में सूचना भेजकर पहचान के प्रयास में जुटी है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।