सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने अविनाश गहलोत मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार को लिखे पत्र में बताया है कि योजना का क्रियान्वयन नही होने से जरूरतमंद लोग दर-दर भटकते रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा महत्वाकांक्षी स्कीम पालनहार योजना में देखने को मिल रहा है,विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र इस योजना के तहत देय राशि का 6 माह से इंतजार कर रहे है।