पूरान गांव में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना के द्वारा पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा कुछ पशुओं के गोबर को जांच के लिए पटना भेजा गया है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शत्रुंजय कुमार ने बताया कि पटना से आई चिकित्सकों की टीम ने जांच की।