झारखंड के धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन, तस्करी, रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
28 जुलाई को ED की रांची जोनल टीम ने धनबाद और आसपास के इलाकों में एक साथ 31 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में प्रमुख कोयला कारोबारी एवं BCCL के आउटसोर्सिंग ठेकेदार लाल बाबू सिंह (LB सिंह), कारोबारी अनिल गोयल, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल रहे।
छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को 600 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले। इनमें 200 से अधिक प्लॉट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, माइंस में हिस्सेदारी और अन्य संपत्तियों के कागजात शामिल हैं। इसके अलावा LB सिंह के करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज कर दिए गए हैं। ED ने 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार से अर्जित कथित काली कमाई और मनी लॉन्ड