सागर नगर: विश्वविद्यालय स्टेडियम के सामने 'पापा की परियों' ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, स्कूटी के हुए दो टुकड़े
सिविल लाइन थाना अंतर्गत डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्टेडियम के सामने शुक्रवार की रात 8 बजे तीन युवतियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवतियों की स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। हादसे में एक युवती को गंभीर चोट आई अन्य 2 को मामूली चोट लग गई। साथ ही दूसरी स्कूटी में सवार व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है। हैरानी की बात यह रही