बहराइच: मिहींपुरवा इलाके में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू: CFO ने दी जानकारी
बहराइच। मुख्य बाजार मिहींपुरवा में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें पास की दुकानों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों की सूझबूझ से आसपास की दर्जनों दुकानें जलने से बच गईं। CFO ने जानकारी दी है।