बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के बाद पन्ना भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी, कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और गले मिलकर बधाई देते दिखाई दिए। आतिशबाज़ी के बीच कई नेता मंच पर आकर नाचते हुए जीत का उत्सव मनाते रहे।