जबलपुर: गर्मी से बचने के लिए युवक ने बाइक पर बनाई पत्तों की छत
जबलपुर: मध्य प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँचते ही लोगों ने गर्मी से बचने के अनोखे तरीके तलाशने शुरू कर दिए हैं। जबलपुर के रिठौरी गांव में रहने वाले 25 वर्षीय दीपक केवट सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। निजी नौकरी करने वाले दीपक को हर दिन 50-60 किलोमीटर का सफर बाइक से तय करना पड़ता था। हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांधने के बाद भी जब लू