मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
किशनी थाना क्षेत्र के महोली कछपुरा निवासी वीरपाल पुत्र रामबाबू अपने साथी मुन्नालाल के साथ बाइक से काम करके घर वापस लौट रहे थे। तभी रामनगर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वीरपाल की मौत हो गई वहीं मुन्नालाल घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल का उपचार जारी है।