नानपारा: बाबागंज पुलिस चौकी पर आगामी बकरा ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
रूपईडीहा के बाबागंज पुलिस चौकी पर शनिवार देर शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में रूपईडीहा थाना के अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी ने बकरा ईद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आवाहन किया। इस बैठक में बाबागंज, सलारपुर, बनकुरी और सुजौली सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रहे।