राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर ने की जनसुनवाई
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने दुरदराज से आए आवेदकों की समस्या सुनते हुए निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।