मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और सनातन से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने अयोध्या में रामभक्तों पर हुई पुरानी गोलीबारी की घटना, रामसेतु मामले में दाखिल किए गए हलफनामे और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र किया। सीएम योगी ने अयोध्या के चढ़ावा मामले पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया था, लेकिन संबंधित ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है, इसलिए आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी।
[Gorakhpur, Khabar, News, CM Yogi, Yogi Adityanat, BJP]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP