जायल: जायल कस्बे में दीपावली के पर्व को लेकर शहरवासियों ने निकाली प्रभातफेरी, बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Jayal, Nagaur | Nov 1, 2024 नागौर जिले के जायल कस्बे में शुक्रवार को शहरवासियों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपावली के पर्व को लेकर शहरवासियों ने जायल कस्बे के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष इस प्रभातफेरी में शामिल हुए और शहर के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर भगवान के दर्शन किए।