बलिया: चिलकहर गांव में दर्दनाक आग की घटना के बाद लापता बुजुर्ग का शव शिव मंदिर के पोखर में मिला, सनसनी
Ballia, Ballia | Mar 17, 2026 गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर गांव में दर्दनाक आग की घटना के बाद लापता चल रहे बुजुर्ग का शव मंगलवार की सुबह 10 बजे गांव के ही शिव मंदिर के पोखरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ज्ञात हो कि 16 मार्च 2026 को चिलकहर गांव स्थित एक मकान व दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी।