सिराथू तहसील क्षेत्र के कनवार गांव में बुधवार की सुबह कुत्ते का आतंक छा गया।एक पागल कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ा कर गांव के चार लोगों को काटा है।जिनमें से मालती देवी और कलुई देवी दो महिलाएं हैं जबकि सत्येंद्र और विपिन नाम के दो युवक हैं। इन सभी लोगों को कड़ा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है जहां पर महिलाओं को रेफर कर दिया गया और पुरुषों का इलाज जारी है गांव मे दहशत है।