गुलाना: अय्यापुर जोड़ स्टेट हाईवे-41 पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर में फैक्चर, सिर में चोट, शाजापुर रेफर
अकोदिया-सारंगपुर स्टेट हाईवे-41 पर गुरुवार शाम 4 बजे अय्यापुर जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रूपापुरा निवासी लखन पिता कैलाश मालवीय 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद लखन सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही सलसलाई डायल-112 के आरक्षक कुलदीप भिलाला व पायलट शाहरुख खान मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल भेजा ।