जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को श्यामसुन्दर निवासी बेहसार थाना कासिमपुर ने थाना कासिमपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी निवासी ग्राम बेहसार थाना कासिमपुर सहित 02 अभियुक्तों द्वारा वादी के साथ मारपीट की गयी। जिससे वादी घायल हो गया । जिससे वादी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर कासिमपुर पर नामजद केस दर्ज हुआ।