जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो और जुगसलाई क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। SDO धालभूम ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 116(3) के तहत गुरुवार 4:00 बजे यह आदेश जारी किया है, जो चुनाव समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।वआदेश के अनुसार बिना प्रशासनिक अनुमति सभा, जलसा और जुलूस पर रोक रहेगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध होगा।