नीमसाड़ियां के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी। हादसे के समय चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित खेत में जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।