पुनासा: विधवा महिला की जमीन पर हाईटेंशन लाइन का विरोधः खंडवा में मुआवजे को लेकर चक्काजाम, 18 किसान अरेस्ट; सिंहस्थ से जुड़ा
Punasa, Khandwa | Jun 12, 2026 खंडवा जिले के सनावद क्षेत्र के ग्राम सुलगांव रोड पर शुक्रवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विधवा महिला किसान की जमीन पर टावर लगाए जाने के विरोध में किसानों ने चक्का जाम कर दिया।