बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र से बुधवार को एक आठवीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। नानी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायती पत्र में नानी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नतिनी 12 जनवरी की सुबह करीब छह बजे अचानक घर से गायब हो गई।