हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक कुंदन लाल गुप्त की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक गुमनाम नायक कुन्दन लाल गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कुन्दन लाल गुप्त सही मायने में देश के अप्रतिम योद्धा थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।