मुशहरी: शोले फिल्म जैसा ड्रामा: सिरफिरा आशिक टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद उतरा
मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सिरफिरा आशिक फिल्म शोले के अंदाज में करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। युवक बार-बार यही कहता रहा कि “मेरी गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा, नहीं