बीना: सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा,निवोदा स्कूल परिसर में रात में पी जाती शराब, स्कूल प्रबंधन परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Jul 25, 2026 ग्राम निबोदा की शासकीय माध्यमिक शाला में करीब 48 बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन रात होते ही असामाजिक तत्व स्कूल के गेट पर बैठकर शराब पीते हैं और परिसर में गंदगी फैलाते हैं। सुबह स्कूल प्रबंधन को रोजाना शराब की बोतलें और गिलास फेंकने पड़ते हैं।स्कूल शिक्षकों का कहना है कि मामले की कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।