करकेली: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करकेली मे पोषण पखवाड़ा के तहत "मां-शिशु संवाद व खेल आधारित सीख कार्यक्रम का आयोजन
Karkeli, Umaria | Apr 22, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना सेक्टर करकेली मे पोषण पखवाड़ा के अवसर पर "मां-शिशु संवाद, खेल द्वारा सीखने की प्रक्रिया एवं कहानी आधारित भाषा विकास सत्र" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था (0 से 6 वर्ष) में बच्चों के समग्र विकास, विशेषकर भाषा विकास के महत्व के प्रति जागरूक करना था।