शामली: शामली में वृक्षारोपण महायज्ञ के दौरान राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया पौधरोपण
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 रविवार को शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मौलश्री का पौधा रोपा। विधायक, MLC, जिलाधिकारी और अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। राज्य मंत्री ने शुद्ध हवा व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। जिले में 15,87,725 पौधे रोपकर लक्ष्य पूरा किया गया।