सदर: प्रयागराज: सिविल लाइंस में ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग, पाया गया काबू
Sadar, Allahabad | May 11, 2026
सिविल लाइंस इलाके के ताशकंद मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर के केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे तार को अपने आगोश में ले लिया और लंबी-लंबी लपटें निकलने लगीं। अचानक लगी आग से लोग समझ नहीं पाए और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत आपूर्ति को बंद किया तब जाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका