सिरोंज: केनरा बैंक में किसान का एटीएम बदलकर युवकों ने निकाले 50 हजार रुपए,थाने में दिया आवेदन
शमशाबाद के किसान राजकुमार राजपूत सिरोंज कीट नाशक दवाई लेने आए थे।उनकी पत्नी का आईसीआईसीआई बैंक में अकॉउंट है।जिसका एटीएम कार्ड लेकर वह पैसे निकालने मंडी गेट के पास केनरा बैंक के एटीएम पर गए।वहीं दो युवकों ने एटीएम बदलकर उनके खाते से 50 हज़ार रुपए निकाल लिए।मामले में थाने में आवेदन दिया गया है।