आगरा: भाजपा के वरिष्ठ नेता अशफाक सैफी ने जिले के ऐतिहासिक स्मारकों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही की जांच की करी मांग
Agra, Agra | Sep 25, 2024 समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशफाक सैफी ने जिले के स्मारकों में रखरखाव को लेकर बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। अशफ़ाक़ सैफी ने रखरखाव के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने की मांग की है।