बलियापुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार की दोपहर 3:30 समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार जीते। बालिकाओं में खुशी कुमारी, रूही कुमारी, ज्योति कुमारी और सोनाक्षी कुमारी ने बाजी मारी, जबकि बालकों में करण साहब, मृत्युंजय कुमार और राहुल मुर्मू ने पुरस्कार हासिल किया।