बोलबा: खबर का असर बोलबा के दनगद्दी में फैली गंदगी को लिया बीडीओ ने संज्ञान कल से होगी साफ सफाई
Bolba, Simdega | Jul 8, 2026 बोलबा के पर्यटन स्थल दनगद्दी में गंदगी और कचरा से संबंधित पब्लिक एप पर खबर प्रकाशित की गई थी। इधर खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलअधिकारी द्वारा बुधवार को 3:00 बजे दनगद्दी पर्यटन स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल से 4 मजदूर साफ-सफाई का कार्य शुरू करेंगे ,ताकि पर्यटन स्थल साफ रहेगा।