दरभंगा: अखिल भारतीय किसान सभा एवं विभिन्न जनसंगठनों के संयुक्त आह्वान पर दरभंगा समाहरणालय पर किया गया विशाल प्रदर्शन
अखिल भारतीय किसान सभा एवं विभिन्न जनसंगठनों के संयुक्त आह्वान पर दरभंगा समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों, खेत मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह जानकारी सोमवार की शाम 4 अखिल भारतीय किसान सभा संगठन के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी।