सूरजपुर: सूरजपुर जिले में खरीफ 2026 की तैयारी तेज, किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होगी: कृषि विभाग ने दी जानकारी
सूरजपुर जिले में खरीफ 2026 की तैयारी तेज हो गई है। किसानों को इस बार खाद और बीज की कमी नहीं होगी। कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि जिले में उर्वरकों और बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले को 26 हजार 820 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 18 हजार 949 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। व