लखीमपुर: हाथीपुर उत्तरी स्थित श्री काशी विश्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में ज्येष्ठ के आठवें मंगलवार को हुआ विशाल भंडारा
लखीमपुर खीरी जिले में ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजनों और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में शहर के हाथीपुर उत्तरी स्थित श्री काशी विश्वेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं श्रद्धालुओं ने भंडारे का ग्रहण किया प्रसाद।