भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मारपीट और शराब के मामले में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Aug 23, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगह से मारपीट व शराब में दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 1 बजे बताया कि भभुआ वार्ड 19 निवासी मनोज पांडेय के पुत्र पंकज पांडेय मारपीट के वारंटी बताया गया है। जबकि दूसरा थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी श्रीराम पांडेय शराब मामले का वारंटी बताया गया है। न्यायिक हिरासत भेजा गया है।