मड़ियाहू: धनुहां में बिजली विभाग की टीम पर हुआ हमला, एसडीओ और जेई बाल-बाल बचे
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ता द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हमला करने वालों में दुकानदार नंदलाल तिवारी, उनके पुत्र और एक पड़ोसी शामिल थे। इस दौरान एसडीओ मुरलीधर मौर्य और जेई सत्येंद्र प्रसाद राम बाल-बाल बचे। मामला सोमवार को शुरू हुआ,