मड़ियाहू: विद्यालय से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर की गई पिटाई
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी स्कूल से घर जा रही कक्षा 8 की छात्रा का मनबढ़ ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी किया जिससे छात्रा के हाथ में चोटें आई हैं। छात्रा की मां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है।