मड़ियाहू: बरसठी में मां दुर्गा देवी धाम सहित प्रमुख मंदिरों में गूंजे घंटा-घड़ियाल
बरसठी में शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही सोमवार की शाम करीब 5 बजे से ही पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र के रायपुर स्थित दुर्गा देवी धाम सहित प्रमुख देवी धामों पर भोर से ही घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे। दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा।