मड़ियाहू: युवाओं से नशे की लत से दूर रहने की अपील की पंकज जी महाराज ने
मड़ियाहूं के आजाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंभी मोकलपुर में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हवा पानी का कोई बंटवारा नहीं इसी प्रकार भगवान का भी कोई बटवारा नहीं है, क्योंकि भगवान ने सभी मनुष्यों को एक समान ही बनाया है।