पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के गागीहाट बाजार टांड में बजरंग ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने का मामला बुधवार समय लगभग सुबह साढ़े आठ बजे सामने आया है।बताया गया कि बजरंग ज्वेलर्स दुकान के प्रोपराइटर नीलेश सोनी है।उन्होंने ने बताया कि मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास चोरों ने ताला तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए।