मेहनगर: ठेकमा में संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
आजमगढ़ जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा बरदह के ठेकमा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया । वही वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पौधों का देखभाल करने का संकल्प लिया गया ।