केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया आज से दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी जिले में रहेंगे। एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला शिवपुरी जिला दौरा होगा।इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, सिंधिया समर्थकों और युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है।