पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल हुई महिला का उपचार चल रहा है। घायल महिला की पहचान झुनी देवी के रूप में की जा रही है। मामला रविवार की रात्रि 8:35 के करीब की है।