हरसिद्धी: हरसिद्धि थाना परिसर में रामनवमी,चैती छठ व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक.
हरसिद्धि थाना परिसर में हिंदुओं के रामनवमी चैती छठ व मुस्लिम समुदाय के ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मानने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पासवान व अंचलाधिकारी कनक लता भी मौजूद रहीं.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि लाइसेंस लिए बिना व डीजे बजाते हुए जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा.