चित्तौड़गढ़: पर्यटकों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर रतन सिंह महल के बाहर पलटा, दो महिलाएं गंभीर घायल
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों से भरा टेंपो पलटा, दो महिलाएं गंभीर घायल चित्तौड़गढ़ दुर्ग घूमने आए पर्यटकों के साथ हादसा हो गया। दुर्ग मार्ग पर रतन सिंह महल के बाहर एक तीन पहिया टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो में भीलवाड़ा के पास से आए सात लोग सवार थे।