ऋषिकेश: बैराज कैंप कार्यालय में ऋषिकेश में अपराध पर मंत्री अग्रवाल ने जिला व पुलिस प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार
बैराज कैंप कार्यालय में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला और पुलिस प्रशासन की बैठक ली । इस दौरान उन्होंने अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए फटकार लगाई।