धौलपुर: गौरव पथ रोड पर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
शहर के सागरपाड़ा क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि संबंधित डॉक्टर ने इन आरोपों को निराधार बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रुखसार पत्नी वकील,निवासी सागरपाड़ा की सोमवार दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए शहर