नावकोठी: वृन्दावन में दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
वृंदावन में दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिन दो दर्जन पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम, कुमार गणेश शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया।